Wednesday, May 9, 2012

हमेशा रहें सेहतमंद

पं. महेश शर्मा
  
हर कोई स्वस्थ और फिट रहना चाहता है। किसी विटामिन या मिनरल की कमी का पता चलते ही हम दवाओं का सहारा लेने लगते हैं या फिर खानपान पर खास ध्यान देने लगते हैं। पर कई ऐसी बातें होती हैं जो हमें अंदर से स्वस्थ और ऊर्जावान बनाये रखती हैं। 

स्वस्थ रहने का सबसे अच्छा और कारगर मंत्र फील गुड फैक्टर है। लोग कहते हैं कि अच्छा या स्स्वस्थ दिखना ही फिटनेस है लेकिन यह सोच सही नहीं है। जब तक अंदर से स्वस्थ महसूस नहीं करते तब तक हम पूरी तरह से स्वस्थ हो ही नहीं सकते। 

लोग मोटापे को लेकर कम ही सजग होते हैं। पर कई ऐसे भी हैं जो जरा सा मोटापा होते ही डाइटिंग करने लगे जाते हैं और कई चीजें सामने आने पर मन को मार देते हैं। जबकि खानपान की चीजों के प्रति हमारा रवैया अच्छा है तो नुकसान नहीं होगा। भोजन के प्रति नकारात्मक व्यवहार तो कतई नहीं होना चाहिये। हां, ज्यादा खा लेने से नुकसान जरूर हो सकता है।

कड़ी मेहनत स्वस्थ रहने का मूल मंत्रा है। पर इसका मतलब यह भी नहीं है कि आप सिर्फ काम ही करते रहें। सदियों से भारतीय समाज में योग व व्यायाम सर्वोत्तम स्वास्थ्य के बेहतरीन उपाय रहे हैं।
सकारात्मक ऊर्जा बचाये रखने से व्यक्ति हमेशा प्रसन्नचित रहता है। और खुश रहना स्वास्थ्य के लिए उतना ही जरूरी है जितना कि जिंदा रहने के लिए भोजन। आप हमेशा अच्छा महसूस करते हैं तो आपसे बेहतर स्वस्थ और कोई नहीं हो सकता। तनावग्रस्त माहौल में तो स्वस्थ रहना सबसे बड़ी चुनौती है। इसलिए संगीत के साथ व्यायाम करना, गहरी सांस लेना और टहलना आपके अंदर आमूलचूल परिवर्तन ला सकते हैं। जो लोग अपने शरीर की मांग को समझते हैं वो यह सब करने के लिए तैयार रहते हैं।
कई ऊर्जाएं हैं जो हमारे चारों तरफ हमेशा बरकरार रहती हैं। सही खानपान, सही सोच विचार, सही संबंध और सही धार्मिक क्रियाएं हमारे अंदर सकारात्मक ऊर्जा को पैदा करती रहती हैं।

No comments:

Post a Comment